मंगलवार, 3 दिसंबर 2013

पटना का विकास

13 नवम्बर को पटना गया था 8 साल के बाद वह भी पत्नी के साथ … बेंगलोर में पिछले साल जब BBMP शहर कि सफाई करने में नाकाम हो गयी थी तो मैंने भी खूब विरोध प्रदर्शन देखा और किया था … यहाँ पटना स्टेशन के बाहर आते ही पेशाव कि बदबू से सामना हुआ … तुरंत 1999 से 2004 के बीच पटना में रहने का यादगार पल स्मृति में ताजा हो गया … आगे बढ़े बोरिंग रोड जाने के टेम्पू चढ़ने गए तो वही कचरा के ऊपर लगा टेम्पू सब और नाक में रुमाल बांधे यात्री .... काला जूता कुछ मिनट में मटमैला हो गया था … बोरिंग रोड का रंग रूप भी पुराना वाला ही नजर आया … हा जब कुर्जी पहुचे तो पता चला कि एगो मॉल खुला है P & M मॉल … प्रकाश झा का बड़ा बड़ा चेहरा स्वागत करने के लिए तैयार था । बिग बाजार से लेकर पिज्जा और बर्गर सब कुछ एक छत के नीचे था लेकिन पटना में अभी मॉल कल्चर नहीं आया है .... स्वचालित सीढ़ि (एक्सलेटर ) पर चढ़ना आज भी लोगों के लिए पहाड़ चढ़ना है … वैसे कुर्जी में गंगा जी के पेट में बन रही बहुमंजली इमारतें … नियम कायदा कानून से अलग ही चेहरा प्रस्तुत कर रहा था … फिर से टेम्पू और इस बार कुर्जी से गांधी मैदान .... धुंआ पीते हुए रुक रुक कर चलती टेम्पू 30 मिनट में गांधी मैदान के पास थी … हमारा उजला टीशर्ट का एक बांह करछहुन हो गया था …… पूरा रास्ता में 8 साल पुराना वाला ही पटना दिखा .... और हाँ 2004 में जब अंतिम बार पटना गए थे तो उस दिन भी गोलघर में कुछ काम लगा था (शायद पेंटिंग का ) और इस बार भी वही दिखा … बांस घाट हो या राजेन्द्र बाबू समाधि स्थल लगा जैसा छोड़ कर गए थे 8 साल बाद सब कुछ वैसा ही है … गांधी मैदान पर पुस्तक मेला और शिक्षा प्रदर्शनी देखने के बाद निर्णय किये कि अब पैदल ही जक्शन जायेंगे .... विशाल मेगा मार्ट, श्री लेदर और तनिष्क घूमते खरीददारी करते एक बहुत बड़ा परिवर्त्तन दिखा जेल अब बुद्ध कि यादों को संजोने वाला स्थल बन गया है …

पत्नी बोली आयं जी ई वाला जे बुध स्मृति पार्क बनाया है एकरा से बढ़िया एजो टेम्पू स्टेंड बन जाता त जक्शन पर गंदगी, भीड़, ट्रेफिक सब खत्म हो जाता .... बेंगलोर में मैजेस्टिक बस स्टॉप जैसन …

अब पत्नी जी को कौन बताये कि सरकार के विकास का मानक चिन्ह है बुध स्मृति पार्क

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें